#Ghazipur बिरनो टोल प्लाजा पर चला चेकिंग अभियान
अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में दिनांक 05/07/26 को बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ गाज़ीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक श्री बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में कुल 8 टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया।
1. *ड्रंकन ड्राइविंग*: नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 01 चालकों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
2. *प्रेशर हॉर्न*: 12 वाहनों का चालान किया गया।
3. *नंबर प्लेट/HSRP*: 02 वाहनों का चालान काटा गया।
4. *कुल कार्यवाही*: अभियान के अंतर्गत कुल 156 वाहनों का चालान कर लगभग *₹320000* का जुर्माना लगाया गया।
यह अभियान मुख्य रूप से ड्रंकन ड्राइव, प्रेशर हॉर्न, मोडिफाइड साइलेंसर एवं HSRP नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया