बीरपुर: मुनीचक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव घर पहुंचाकर आरोपी फरार
वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-1 मुनीचक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना बीते रात की है। मृतक की पहचान वीरपुर पूर्वी वार्ड संख्या-1 निवासी करीब 32 वर्षीय गोविंद पासवान के रूप में हुई है।