कन्नौज: ग्वाल मैदान में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसियों ने संभल में हुई हिंसा के खिलाफ 1 घंटे का मौन कार्यक्रम किया
शहर के ग्वाल मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर सोमवार को दोपहर समय लगभग 1:30 पर कांग्रेसियों ने संभल में हुई हिंसा बवाल को लेकर 1 घंटे का मौन कार्यक्रम आयोजित किया,कन्नौज में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर इकट्ठा होकर मौन रखा,और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की,कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की पुलिस और योगी सरकार को जिम्मेदार बताया