महागामा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्ला में रेफरल अस्पताल महागामा के चिकित्सक द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्ला में सोमवार को विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच डॉक्टर रिचा रश्मि के द्वारा किया गया जिसमें बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।