लोहरदगा: बंसरी गुरिया टोली वृंदा तालाब के समीप कुएँ से मिले महिला के शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना की पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था। बुधवार को जिसे देर शाम सदर अस्पताल लाया गया था।बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृतक की पहचान मांगो उराव पति बुधराम उराव बनसरी गुरिया टोली के रूप में हुई है। मांगो उरांव के पुत्र ने बताया कि मां दिमागी हालत के चलते कभी-कभी रूसिया कर घर से निकल जाती थी।