लोहरदगा: लोहरदगा जिले में महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्ति भाव से हो रही है पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के मौके पर जिले भर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जा रही है। शिव मंदिर में पुजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं, बालिकाओं, व युवतियों की भीड़ सबसे अधिक देखी जा रही है। बुढ़वा महादेव शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा मौके पर मदन मोहन पांडे ने बताया कि महादेव टोली बुढ़वा महादेव का इतिहास पुराना है।