खरगोन: शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के खिलाफ जिले के करीब 4000 शिक्षकों ने बुधवार को हुंकार भरी। सब्जी मंडी से विशाल रैली निकालकर शिक्षकों ने शासन के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रांतीय उपाध्यक्ष हबीबुल्लाह खान के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।