काराकाट: दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर लूट, काराकाट में कारोबारी से बाइक, मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश
Karakat, Rohtas | May 13, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। कुरूर बाजार से महज आधा किलोमीटर दूर तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक व्यक्ति से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी राकेश रंजन के रूप में हुई है। आज बुधवार को सुबह 11 बजे दी जानकारी।