बैरसिया: प्रशासन ने ग्राम खजूरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 24 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खजूरी में लगभग 24 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है।