अनूपपुर: 17 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने बुढार से बरामद कर परिजनों को सौंपा
ग्राम प्यारी से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी 30 मार्च को बिना बताए अचानक घर से लापता हो गई थी। घटना के बाद चिंतित परिजनों ने फुनगा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाश की और आखिरकार मंगलवार को किशोरी को बुढार क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।