गोरखपुर: सूरजकुंड तालाब में डूबे युवक का शव SDRF ने तीन घंटे की तलाश के बाद निकाला
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड तालाब में डूबे करीब 35 वर्षीय युवक का शव शनिवार को SDRF टीम ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना पर तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शाम करीब 4:30 बजे तालाब से युवक का