भोरे: दो पंचायतों में उपचुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह, BDO ने दिलाई शपथ
भोरे प्रखंड के दो पंचायतों जगतौली और गोपालपुर में हुए उपचुनाव के बाद गुरुवार की दोपहर प्रखंड कार्यालय के परिसर में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गोपालपुर पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया संजू प्रजापति तथा जगतौली पंचायत से पिंकल कुमार साह ने शपथ ली।