भीलवाड़ा: गोपाल गुर्जर को राजनीतिक रंजिश में फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग की
भीलवाड़ा। एफआईआर संख्या 365/2025 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मालोला से कई वार्ड पंचों, उपसरपंचों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और गोपाल गुर्जर को झूठे आरोपों में फ़साने कि साजिश हैं।