चानन: चानन प्रखंड कृषि कार्यालय में शरदीय खरीफ महा अभियान अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित
शनिवार को चानन प्रखंड कृषि कार्यालय में BAO योगेश कुमार के अध्यक्षता में शरदीय खरीफ महा अभियान 2026 अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.अपराह्न 12 बजे कार्यक्रम में किसानों को खरीफ मौसम की तैयारी, उन्नत कृषि तकनीक और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है.