सिकंदरा: साकिन बुजुर्ग ओवरब्रिज में दरार का निरीक्षण दिल्ली की टीम ने किया, रिपोर्ट के बाद शुरू होगा आगे का काम
कानपुर-इटावा हाईवे पर साकिन बुजुर्ग के पास छह लेन के ओवरब्रिज में आई दरार और हाईवे धंसने के मामले में गुरुवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम दरार और आईवाल की स्थिति का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और काम शुरू किया जाएगा। बीते शनिवार शाम करीब पांच बजे तेज बारिश के दौ