बिजावर: लखनगुवा हादसे में दूसरे भाई की भी मौत, इलाज के दौरान आशीष ने तोड़ा दम
बिजावर के लखनगुवा में 26 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल दो भाइयों में से अब दूसरे भाई आशीष शर्मा का भी निधन हो गया। पहले बड़े भाई अमित शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। आशीष का ग्वालियर में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।