तुलसीपुर: ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ के पुण्यतिथि कार्यक्रम में 20 नवंबर, बुधवार को देवीपाटन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ के 24 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम पर बुधवार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा मंगलवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर शाम 4:20 बजे पहुंचेंगे एवं कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं 21 नवंबर सुबह पूजन अर्चन के बाद रवाना होंगे।