महाकाल नगरी में दीपोत्सव का महा-कीर्तिमान: 33.27 लाख दीयों से चमका शिप्रा तट, 50 लाख ग्रामीण परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री का ऐतिहासिक तोहफा
उज्जैन - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर महाकाल की नगरी उज्जैन में धर्म, सुशासन और जनसेवा का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की विशेष उपस्थिति में शिप्रा तट (रामघाट एवं दत्त अखाड़ा) और 'श्री महाकाल महालोक' पर उज्जैनवासियों के सहयोग से एक साथ 33,27,125 दीये प्रज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया, जिसे 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (यूके)' में दर्ज किया गया है।
Huzur, Bhopal | Sep 18, 2026