Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

MORE NEWS

मढ़ीनाथ शिव मंदिर में जलभराव से शिवभक्त और कांवड़िए परेशान, नगर निगम व जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप
#बरेली। पवित्र श्रावण मास में जहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मढ़ीनाथ शिव मंदिर पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव होने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग और परिसर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को पानी से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। फिसलन और गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही और समय पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मढ़ीनाथ शिव मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों से तत्काल जल निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी बरेली तथा नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, जिससे श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों को राहत मिल सके।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#नगरनिगमबरेली

मढ़ीनाथ शिव मंदिर में जलभराव से शिवभक्त और कांवड़िए परेशान, नगर निगम व जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप #बरेली। पवित्र श्रावण मास में जहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मढ़ीनाथ शिव मंदिर पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव होने से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग और परिसर में लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को पानी से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई हो रही है। फिसलन और गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही और समय पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। श्रावण मास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि मढ़ीनाथ शिव मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों से तत्काल जल निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी बरेली तथा नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, जिससे श्रावण मास में आने वाले लाखों शिवभक्तों को राहत मिल सके। #बरेलीन्यूज़लाइव #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026

एहतियातन लगा दिया गया फोर्स | 2 Aug 2026 | #shahjahanpur #crime #murder #police #upnews #viralvideo

एहतियातन लगा दिया गया फोर्स | 2 Aug 2026 | #shahjahanpur #crime #murder #police #upnews #viralvideo

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026

बरेली में सुर्ख़ा बानख़ाना की मस्जिद में चोरी | 2 Aug 2026 | #bareilly #masjid #theif #cctv #police

बरेली में सुर्ख़ा बानख़ाना की मस्जिद में चोरी | 2 Aug 2026 | #bareilly #masjid #theif #cctv #police

Bareilly, Bareilly | Aug 2, 2026

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #नगरनिगमबरेली - Bareilly News