संग्रामपुर: संग्रामपुर के अगजीपुर सरकटिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से अवैध निर्माण हटाए गए
संग्रामपुर प्रखंड की ददरीजाला पंचायत अंतर्गत अगजीपुर सरकटिया गांव में मंगलवार को दिन के 2 बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर राकेश रंजन कुमार के निर्देश पर अंचल अधिकारी निशीथ नंदन के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से सड़क पर बने पक्के मकान, अवैध नाले, दुकान सहित अन्य स्थायी एवं