Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर खाना बेचने वाले एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकानदार पुलिस से भावुक होकर कहता सुनाई देता है, “साहब, 2 घंटे कमाने आता हूं…”। वह अपनी रोज़ी-रोटी का हवाला देते हुए स्टॉल न हटाने की गुहार लगाता नजर आता है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। वीडियो में कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए बहस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कार्रवाई किस कारण की गई, इसे लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। #Delhi #DelhiPolice #Janakpuri #ViralVideo #BreakingNews

Panipat, Panipat | Aug 4, 2026

MORE NEWS

*बापौली मंडी में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार*।
सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली मंडी में बकरी चरा रहे गांव निवासी इरफान पर फायरिंग करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन व दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया करीब 4 माह पहले उसकी इरफान के साथ कहासुनी हो गई थी। इरफान ने उसे चाकू से चोट मारी थी। बाद में उनका समझौता हो गया था, लेकिन वह इस बात की मन में रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने 1 अगस्त को अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर फायरिंग कर हमला किया। 
पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी।
*यह है मामला;*
थाना बापौली में सैनी कॉलोनी बापौली निवासी इरफान पुत्र दीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 1 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई एहसान के साथ अनाज मंडी बापौली में नए शेड के पास बकरियां चरा रहा था। उसका भाई एहसान उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर था और वह बैठकर बकरियों की निगरानी कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक वहां आए। उनमें गांव निवासी दो लड़के सन्नी पुत्र कल्याण व मैनपाल उर्फ मेना पुत्र मोहर सिंह थे। आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर देशी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी सन्नी ने उसके दाहिने कंधे के नीचे गोली मारी। गोली लगते ही वह शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागा और कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। उसका भाई एहसान तथा अन्य परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी हालत को देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसको रविंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में इरफान ने बताया उसे शक है कि उक्त चार आरोपियों के अलावा तीन अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर उनके साथ हो सकते हैं। थाना बापौली में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

*बापौली मंडी में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार*। सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली मंडी में बकरी चरा रहे गांव निवासी इरफान पर फायरिंग करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सनौली यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी मैनपाल उर्फ मैना, सन्नी, सचिन व दीपांशु उर्फ बुल्ला के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी मैनपाल ने पुलिस को बताया उसने अपने उक्त साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया करीब 4 माह पहले उसकी इरफान के साथ कहासुनी हो गई थी। इरफान ने उसे चाकू से चोट मारी थी। बाद में उनका समझौता हो गया था, लेकिन वह इस बात की मन में रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश में उसने 1 अगस्त को अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर बापौली मंडी में इरफान पर फायरिंग कर हमला किया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक व अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी। *यह है मामला;* थाना बापौली में सैनी कॉलोनी बापौली निवासी इरफान पुत्र दीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 1 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई एहसान के साथ अनाज मंडी बापौली में नए शेड के पास बकरियां चरा रहा था। उसका भाई एहसान उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर था और वह बैठकर बकरियों की निगरानी कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक वहां आए। उनमें गांव निवासी दो लड़के सन्नी पुत्र कल्याण व मैनपाल उर्फ मेना पुत्र मोहर सिंह थे। आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर देशी पिस्तौल से फायरिंग कर दी। आरोपी सन्नी ने उसके दाहिने कंधे के नीचे गोली मारी। गोली लगते ही वह शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागा और कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। उसका भाई एहसान तथा अन्य परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसकी हालत को देख उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसको रविंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में इरफान ने बताया उसे शक है कि उक्त चार आरोपियों के अलावा तीन अन्य युवक भी दूसरी बाइक पर उनके साथ हो सकते हैं। थाना बापौली में नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Panipat, Panipat | Aug 4, 2026