बड़वानी: उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में जिला चिकित्सालय द्वारा 92 विद्यार्थियों को मुफ्त चश्मे वितरित
बड़वानी शासकीय उत्कृष्ट माध्यमि विद्यालय के 700 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया । जिसमें 102 विद्यार्थियो को दृष्टिदोष पाया गया। आज मंगलवार दोपहर 4 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यार्थियो के चश्मे के नंबर की जांच कर 92 विद्यार्थियो को जिला चिकित्सालय बडवानी की तरफ से निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये। कार्यक्रम में प्राचार्य व अन्य उपस्थित रहे।