सतौन में चिट्टा मुक्त व सड़क सुरक्षा अभिया
देशआदेश सतौन।
रोड सेफ्टी क्लब पांवटा साहिब की ओर से रविवार को सतौन में चिट्टा मुक्त एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्यातिथि एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशामुक्त होकर वाहन चलाने और सीमित गति में सफर करने की अपील की।
एसपी नेगी ने कहा कि ट्रक चालक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वाहन के दस्तावेज, नंबर प्लेट और अन्य व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार रखने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने नशे के खिलाफ समाज को मिलकर काम करने और नशा कारोबार की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पांच ट्रक चालकों ने रोड सेफ्टी क्लब की सदस्यता ग्रहण की। मंच संचालक प्रेम तोमर ने विभिन्न लोगों को सम्मानित करवाया।
क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी ने एसपी का स्वागत किया। इस दौरान पहाड़ी गीतों पर नाटी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान पंकज शर्मा सहित ट्रांसपोर्ट यूनियन और विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालक मौजूद रहे।