कासगंज: कोतवाली कासगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, एक तमंचा और एक कारतूस किया बरामद
कासगंज जिले की थाना कासगंज पुलिस ने ज्वाददीन पुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नवीन है, जो ज्वाददीन पुर गांव का रहने वाला है।