कोंडागांव: टी.बी. मुक्त कोंडागांव के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान, 'निक्षय निरामय कार्यक्रम' के तहत 22 वार्डों में जांच
कोण्डागांव जिले को टी.बी. (क्षय रोग) मुक्त बनाने तथा नशापान करने वाले व्यक्तियों में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘निक्षय निरामय कार्यक्रम’ के तहत विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नगर के सभी 22 वार्डों में टी.बी. एवं नशापान करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है।