राजपुर: 25 राउंड की गिनती के बाद बक्सर का परिणाम सबसे पहले, राजपुर का सबसे अंत में आएगा, पुलिस चला रही सघन वाहन जांच अभियान
बक्सर स्थित बाजार समिति में 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना होगी मतगणना को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। जिले के मतगणना केन्द्र पर 14 टेबल बनाए गए हैं, जहां ईवीएम से प्राप्त मतों की गीनती होगी। वहीं शांतिपूर्ण मतगणना को संपन्न कराने को लेकर जिले में बक्सर पुलिस तथा सैनिक बलों के द्वारा फ्लैग मार्च भी किया गया। वाहन जांच किया जा रहा है।