फरीदपुर समेत बरेली जिले के करीब 1.31 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। जून से उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए मिलेगा।