बिहार: नालंदा में 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, 6200 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2026 नालंदा जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी, जो 10 अप्रैल तक चलेंगी। इस मामले की जानकारी गुरुवार की सुबह 9:30 बजे दी उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में करीब 6200 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।