कौंच: 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, कोंच में एसडीएम कार्यालय में तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की बैठक
Konch, Jalaun | Jun 19, 2026 कोंच में SDM कार्यालय में 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में एसडीएम ने शुक्रवार दोपहर 4 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान अभियान के सफल संचालन एवं लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।