गभाना: हसनपुर में गाली देने के विरोध में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ की मारपीट, पांच लोग हुए घायल
गभाना थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में रविवार रात गाली-गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की ज्ञानवती देवी ने सोमवार को दी तहरीर के अनुसार गांव के मोनू, विपिन समेत अन्य लोग उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे।