सीतामऊ: नाहरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के अधूरे भवन का हैंडओवर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
नाहरगढ़ में करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण पूरा होने से पहले भवन हैंडओवर कर दिया गया,टाइलें टूटी और प्लास्टर उखड़ा है। ओटी, वार्डों सहित कई काम अधूरे हैं। विधायक ने जांच का आश्वासन दिया,