दरभंगा: ROB निर्माण में बाधा दूर, जिला प्रशासन ने कंगवा गुमती के पास हटाया अतिक्रमण
दरभंगा के कंगवा गुमती के पास गुमती संख्या एक एवं गुमती संख्या 28 पर करने वाले आरोही निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। यह अतिक्रमण अभियान मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ किया गया। जिसमें कई लोगों के घर एवं दुकान को तोड़ दिया गया। जिन लोगों के घर एवं दुकान को तोड़ा गया, वे कई वर्षों से उसे जगह पर काबिज थे।