चित्तौड़गढ़: पंचायत समिति परिसर में दिव्यांग कृत्रिम अंग उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर व एसपी रहे मौजूद
आज शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग चित्तौड़गढ़ द्वारा दिव्यांग कृत्रिम उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिले के 236 दिव्यांग लोगों को उपकरण दिए गए। शिविर में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, जिला प्रमुख, चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान देवेंद्र कंवर भी मौजूद रहे