चांपा: चांपा के गैरेज के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के गैरेज के सामने में खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक, अनिल मल्होत्रा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह बाइक क्रमांक सीजी 11 ए ए 0936 को गैरेज के सामने में खड़ी किया था.