काराकाट: : काराकाट में तीन दिवसीय सहयोग शिविर संपन्न, 185 में से 134 मामलों का हुआ निपटारा
Karakat, Rohtas | Jun 19, 2026 काराकाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विभागों से संबंधित 185 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 134 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।