मिहींपुरवा: मूर्तिहा कोतवाली पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और विश्वास की भावना जागृत करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा
मुर्तिहा कोतवाली पुलिस ने जनपद बहराइच में अपराध नियंत्रण और आमजन के मन में सुरक्षा व विश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया इस पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल चलकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों से संवाद कर शांति की अपील की