#बैरहना गांव में धान के खेत में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज – मेजा क्षेत्र के कोहड़ार चौकी अंतर्गत बैरहना गांव में आज गुरुवार सुबह धान के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान प्रेमचंद यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
#Prayagraj #Meja #Bairhana #CrimeNews #PoliceInvestigation`
Allahabad, Allahabad | Aug 6, 2026