देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया, आबकारी और लूट समेत विभिन्न मामलों में तलाश
थाना बड़गांव पुलिस ने वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित नागर के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दल्हेड़ी निवासी विनोद, टपरी निवासी श्रवण, कुतबा माजरा निवासी सतीश और मिर्जापुर निवासी रणधीर है।