गाज़ियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में बागू स्थित आंबेडकर पार्क में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरेलू विवाद के चलते की आत्महत्या
विजयनगर थाना क्षेत्र के बागू स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। शव की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।