गाज़ियाबाद: RLD नेता ने गाजियाबाद के DM को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, पूर्व PM चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की रखी मांग
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के विषय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजियाबाद को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के जरिए किसानों का मान बढ़ाने वाले चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की।