कटोरिया: कटोरिया बाजार के बांका रोड पर पिकअप की टक्कर से पीडीएस डीलर सहित दो लोग जख्मी
Katoria, Banka | Apr 15, 2026 कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के निकट बुधवार दोपहर करीब दो बजे पिकअप की टक्कर से लूना सवार पीडीएस डीलर सहित जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीडीएस डीलर की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।