कुटुंबा: कुटुंबा में स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला, गोली लगने से हालत नाजुक, आज बेटे का बारात जाना था, सामान खरीदकर लौट रहे थे
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति पर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही चिंतावन बिगहा गांव निवासी केदार पांडेय के पुत्र 49 वर्षीय सुनील कुमार पांडेय उर्फ अरुण पांडेय के रूप में की गई है।