महोबा: स्मार्ट मीटर से आर्थिक शोषण का आरोप, आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, पुराने मीटर लगाने की मांग की
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 महोबा में आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडेय को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण राजपूत ने ज्ञापन में कहा कि शासन के निर्देश पर लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गए हैं। बिजली खपत कम होने के बाद भी बिल अधिक आ रहा है।