हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके में बच्चों के पार्क में खेलने को लेकर हुआ विवाद
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बच्चों के पार्क में खेलने को लेकर बवाल हो गया। विवाद में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर अपने ही पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया। हमले में महिलाएं भी शामिल थीं। झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।