जैतपुर: कूलर में नशीला स्प्रे कर ₹70 लाख की चोरी, परिवार बेहोश, सोना-चांदी लेकर बदमाश फरार
जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव में बदमाशों ने रिटायर शिक्षक जगदीश प्रसाद बारी के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि चोरों ने कुलर में नशीला स्प्रे कर परिवार को बेहोश किया और 28 तोला सोना, 9 किलो चांदी सहित करीब 70 लाख रुपए के जेवर-नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में बुधवार सुबह 8 बजे से जुटी है।