“मूर्ति बनाते-बनाते थम गई कारीगर की जिंदगी…”
गणेश महोत्सव की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा...
मूर्तियां तैयार कर रहे पश्चिम बंगाल के 55 वर्षीय कारीगर गौतम मंडल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले गौतम मंडल पिछले करीब तीन महीने से पहाड़ीपुर में रहकर गणेश महोत्सव और दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां तैयार कर रहे थे।
बुधवार को जनरेटर का तार बदलते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गए।
गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गणेश महोत्सव की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।