मोरनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर मंथन, युवा संगठन ने बुलाई बैठक
मोरनी। मोरनी क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और युवा संगठन ने चिंता जताई है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और चोरियों पर अंकुश लगाने को लेकर मंथन किया।
बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग रखी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं।
युवा संगठन की ओर से बताया गया कि इस मामले को लेकर जल्द ही पंचकूला के डीसीपी से मुलाकात की जाएगी और मोरनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी जाएगी।
बैठक में ग्रामीणों और युवाओं ने एकजुट होकर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
#मोरनी #मोरनीहिल्स #चोरी #पंचकूला #पंचकूला_पुलिस #युवा_संगठन #समाचार_संसार_न्यूज़_24
Panchkula, Panchkula | Aug 24, 2026