ऊंचाहार: मनीरामपुर पुल के पास सरकारी पेड़ों को काटने के मामले में सांठगांठ का आरोप, जांच के लिए पहुंची टीम
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के मनीरामपुर पुल के पास बीते दिनों नहर विभाग के एक अधिकारी की सांठगांठ से 30 से 35 लाख कीमत के नहर किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ों को काट डाला गया ।मामले की शिकायत पर रविवार को चार सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है और तथ्य के आधार पर कार्यवाई करने की बात कही है।जांच टीम में कैनाल मजिस्ट्रेट समेत चार लोग शामिल रहे।