गोविंदगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरामद हुए देशी कट्टा, अवैध शराब और 6 चोरी की बाइक, 2 आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर एक बजे अवैध हथियार, अवैध शराब और वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, 15 लीटर हथकड़ शराब तथा कुल 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।