चकरनगर: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली निकालकर अभियान शुरू किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकालकर बुधवार सुबह 11 बजे विशेष अभियान की शुरुआत की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ महेश पाल सिंह ने अस्पताल परिसर से ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ एवं ‘दस्तक अभियान’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।